आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो कार पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

schedule
2025-06-08 | 18:35h
update
2025-06-08 | 18:35h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ से मथुरा जा रहे एक परिवार के 6 सदस्य सहित कुल सात लोग कार असंतुलित होकर पलटने के कारण घायल हो गये।
रविवार को दोपहर लखनऊ से मथुरा के वृन्दावन की ओर एक्सप्रेस वे के रास्ते एक परिवार के 6 सदस्य जिनमें अवधेश पुत्र अर्जुन सिंह, पूनम पत्नी अर्जुन, पुत्र उद्धव, बेटी गौरी, साले की पत्नी बेबी पत्नी दुर्गेश कुमार, बेटा आयुष रवाना हुये थे।
स्कॉर्पियो कार नंबर 32 एफबी 6377 को चालक नूर हसन पुत्र अली हसन निवासी अहिया मऊ थाना अंशुल गोल्फ सिटी लखनऊ चला रहा था।
जैसे ही कार एक्सप्रेस वे के कि.मी प्वाइंट 207 पर पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार स्काॅर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की जानकारी पर यूपीडा डायल 112 मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के बाद दुर्घटना में घायल सभी को मामूली उपचार के बाद गंतव्य के लिये रवाना कर दिया गया।

Advertisement

Post Views: 17
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2025 - 01:56:05
Privacy-Data & cookie usage: