ढाई साल के मासूम की छत से गिरने से नहीं वल्कि पत्नी से नाराज़ सौतेले पिता ने पीट-पीटकर की थी मासूम की हत्या

schedule
2025-06-10 | 19:16h
update
2025-06-10 | 19:16h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुंआधार।

कन्नौज। ढाई साल के मासूम की छत से गिरने से नहीं वल्कि सौतेले पिता द्वारा पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर सौतेले पिता ने मासूम की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कानपुर नगर की कोतवाली बिल्हौर के गांव खजरू निवासी मोनू पत्नी रोहिनी व उसके ढाई साल के बेटे समर के साथ छिबरामऊ के गोपालनगर स्थित रिश्तेदारी में आया था। यहां समर संदिग्ध हालात में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी कानपुर में मौत हो गई थी। छह जून को कानपुर नगर के सचेंडी निवासी दादी गीता गिहार पौत्र का शव लेकर बहू रोहिनी के साथ छिबरामऊ कोतवाली पहुंची। वहां पर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए तहरीर दी थी। गीता ने बताया कि पुत्र पवन गिहार की शादी घाटमपुर निवासी रोहिनी के साथ हुई थी। पुत्र पवन की 11 अक्तूबर 2023 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद रोहिनी ने नौ मई 2025 को मोनू के साथ शादी कर ली थी। बेटे समर व दूसरे पति मोनू के साथ रोहिनी ननद के घर गोपालनगर आई थी। यहां पर पत्नी रोहिनी से मोनू का विवाद हो गया था। इस कारण नाराज होकर मोनू ने समर की हत्या कर दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत होने की पुष्टि होने पर मां रोहिनी की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हत्यारोपी को पश्चिमी बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। हत्यारोपी मोनू के खिलाफ बिल्हौर थाने में भी एक मुकदमा पंजीकृत है।

Advertisement

Post Views: 14
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.06.2025 - 01:51:31
Privacy-Data & cookie usage: