पति पत्नी के घरेलू विवाद के चलते पति ने लगाया मौत को गले, घर में मचा कोहराम

schedule
2025-06-12 | 18:51h
update
2025-06-12 | 18:51h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पत्नी से विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
बताते चलें कि, ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बख्तौरापुर मौजा (सांडा)
निवासी स्व.सुदामा वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र शिवम की शादी वर्ष 2023 नवंबर में जनखत मौजा के बगवा गांव निवासी बालकराम वर्मा की पुत्री सुमन से हुई थी। दोनों के मध्य प्रेम विवाह के तहत शादी करने की चर्चा भी रही। शादी के बाद शिवम के एक 6 माह का पुत्र शिमांश भी है।
इसके अलावा शिवम के परिवार में उसका छोटा भाई रोहित 18 वर्ष, बहन कीर्ति 15 वर्ष, मां सुनीता देवी हैं।
परिजनों के मुताबिक विवाह के कुछ समय बाद तक शिवम और सुमन के मध्य सब कुछ अच्छा रहा। कुछ समय से दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
परिजनों के मुताबिक बुधवार को शिवम और सुमन के मध्य विवाद हुआ। जिसके बाद शिवम अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया था।
परिजनों के मुताबिक पत्नी को छोड़कर घर वापस लौटा शिवम गुमसुम सा रहने लगा, खाना भी नहीं खाया। किसी से बिना बात किये घर के कमरे में चला गया।
गुरुवार को घर के कमरे में मौजूद शिवम जब काफी समय तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। शाम 4 बजे के करीब मौके पर जाकर देखा तो शिवम का शव घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ दिखाई दिया।
मौके का नजारा देखने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई। परिजनों के करुण क्रंदन के सिलेसिले के बीच घटना की सूचना पर ठठिया पुलिस भी पहुंची। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
पुलिस ने घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पीएम के लिये भेजा है।

Advertisement

Post Views: 15
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.06.2025 - 23:18:31
Privacy-Data & cookie usage: