ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना
फर्रुखाबाद।
थाना फतेहगढ़ क्षेत्र की चौकी याकूतगंज के पास सौरभ गुप्ता लेन गांव के निकट ई रिक्शा से सवारी लेकर कमालगंज की ओर जा रहा था। अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव विच्छेदन ग्रह के लिए भिजवा दिया गया है।
ई रिक्शा चालक सौरभ गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी बहादुरगंज थाना मऊदरवाजा का निवासी था। सौरभ गुप्ता की पत्नी का नाम उजाला है। अभी कुछ समय पूर्व ही उसकी शादी हुईं थी। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी व परिजनों मैं कोहराम मच गया।