पुलिस के वाहन से ट्रक की टक्कर में 6 पुलिस कर्मी घायल।

schedule
2025-06-15 | 08:57h
update
2025-06-15 | 08:57h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित।

फर्रूखाबाद।
यिपी के जनपद फर्रूखाबाद में दर्द नाक हादसा हो गया मार्ग दुर्घटना में
नियुक्त पत्र ले जाते वक्त पुलिस का वाहन हादसे का शिकार हो गया।
खुदागंज के पास ट्रक से आमने सामने जोरदार ज़बरदस्त टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में बोलेरो वाहन के उड़े परखच्चे उड़ गए
चालक सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए घायलों को
आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल राममनोहर लोहिया में पुलिस कर्मियों को भर्ती कराया गया है।सभी घायल बदायूं जनपद में एसपी के कर्मचारी हैं सभी पुलिस कर्मी लखनऊ में नियुक्ति पत्र के लिए जा रहे थे।पुलिस कर्मी बदायूं से लखनऊ जा रहे थे।खुदा गंज पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो कार की टक्कर हो गई।
डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया सभी को बोन फ्रैक्चर हुआ है, आर्थो सर्जन को सूचित कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह सहित अन्य आलाधिकारी जिला अस्पताल लोहिया पहुंच गए।
घायल पुलिस कर्मियों के बेहतर इलाज के लिए इंतजाम किए गए
हालांकि लोहिया अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं से घायल पुलिस कर्मियों को भी जूझना पड़ा है,जिससे कई पुलिस कर्मी दर्द से पीड़ित दिखे।
घटना के बाद जिला अस्पताल राममनोहर लोहिया का स्वास्थ्य महकमा नीद से जागा है।
घायलों के अस्पताल में आने के डेढ़ घंटे बाद आर्थो सर्जन पहुंचे और एक्सरे टेक्निशन पहुंच गए।सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Advertisement

Post Views: 45
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2025 - 17:20:36
Privacy-Data & cookie usage: