विज्ञान कैम्प में गूँजे एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के जागरूक संदेश।

schedule
2025-06-17 | 17:22h
update
2025-06-17 | 17:22h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

सिरसागंज/फिरोजाबाद

विज्ञान भारती ब्रज के अंतर्गत शाखा द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान भारती के कार्यालय पर चल रहे निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 23 वें दिवस योग विषय पर एक स्लोगन प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थियों ने योग विषय पर जन जागरूक स्लोगन प्रदर्शित किए।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों के स्लोगन की सराहना करते हुए बताया इस स्लोगन प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग, आज एक संकल्प करें, योगमय हर पल करें, तन मन स्वस्थ बनाएं, योग को अपनाएं, हर रोग को तोड़ना है, योग से नाता जोड़ना है, सब रोगों का एक समाधान, योगा करो सुबह और शाम, वन वर्ल्ड एवं वन हेल्थ, योग- योग का नारा है, भविष्य अब हमारा है, जीवन से मिटाना है रोग, तो हर दिन करो योग, जीवन में योग को अपनाएंगे, बीमारी को कोसों दूर भगाएंगे, स्वंय को बदलो, तो यह जग बदलेगा, न कोई कष्ट न कोई रोग, जब जीवन मे होगा योग, चलो विश्व योग दिवस मनाएं, पूरे विश्व को स्वस्थ बनाएं, योग अपनाओ, जिंदगी बेहतर बनाओ, योग करो, निरोग रहो, खुद को तन मन से शक्तिशाली बनाएं, आओ मिलकर सभी योग अपनाएं आदि प्रदर्शित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए योग के विषय को भी समझाया एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कु पावनी जैन, दीक्षा, करिश्मा, संगम, भावना, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, रितिक, रोहित, विशाल, ईशू, हर्ष कुमार, समीर खान मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.06.2025 - 18:50:05
Privacy-Data & cookie usage: