ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने सिंचाई विभाग के जेई गोविन्द सिंह के साथ लेबड़ा नदी के सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लेबड़ा नदी की सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका प्रयास है कि नेशनल हाईवे से आगे यूपी सीमा
तक लेबड़ा नदी की सफाई हो। इस बावत अधिकारियों से वार्ता जारी है। जेई गोविन्द सिंह ने बताया कि ग्राम पहाड़पुर से बाजपुर नगर की ओर 6 किमी. लेबड़ा नदी की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा करवाई जा रही है। साथ ही लेबड़ा नदी से निकलने वाली सहायक नहरों की भी सफाई गतिमान है।