मनदीप ने एशिया पैरा बेडमिंटन थाईलैंड मे जीते एक रजत एवं दो काँस्य पदक

schedule
2025-06-24 | 13:01h
update
2025-06-24 | 13:02h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: विश्व चैंपियन दलजीत सिंह गोराया की बहन मनदीप ने एशिया पैरा बेडमिंटन थाईलैंड मे जीते एक रजत एवं दो काँस्य पदक होनहार पैरा बेडमिंटन खिलाडी मनदीप कौर संधू ने एशिया पैरा बेडमिंटन चैंपियनशिप जोकि 17 से 23 जून 2025 को थाईलैंड मे आयोजित हुई, उसमे एस एल 3 कैटेगरी मे खेलकर एक रजत एवं दो काँस्य पदक जीते।
मनदीप ने सिंगलस मुकाबले मे रजत पदक जीता, डबलस वूमेन्स मुकाबले मे मनीशा और मनदीप की जोड़ी ने काँस्य पदक जीता।मिक्स्ड डबलस मुकाबले मे चिराग बरैठा और मनदीप की जोड़ी ने काँस्य पदक जीता, इस तरह मनदीप ने एक रजत एवं दो काँस्य पदक जीत कर अपने परिजन एवं अपने छेत्र बाजपुर अपने प्रदेश उत्तराखंड एवं अपने देश भारत का नाम रोशन किया। इससे पहले भी इस होनहार खिलाडी ने एशियाई गेम्स 2022 मे चाइना मे दो काँस्य पदक जीते थे, और इन्हे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी सम्मानित किया जा चूका है, वर्ष 2024 मे भी इन्होने पैरिस पैरा ओलम्पिक मे भी प्रतिभाग किया था।मनदीप लगातार आर्म रेसलिंग मे भी वर्ष 2015, 2016, 2017 तीन बार लगातार नेशनल चैंपियन रही, अपने भाई विश्व चैंपियन एवं मुख्य फार्मेसी अधिकारी उप जिला चिकित्सालय बाजपुर मे कार्यरत दलजीत सिंह गोराया,मामा भूतपूर्व सैनिक एवं अंतराष्ट्रीय अथलेटिक कोच एवं वर्तमान मे जीनियस ग्लोबल अकादमी बाजपुर मे स्पोर्ट्स कोच अर्जुन सिंह गोराया, आल इंडिया पैराबेडमिंटन के चीफ कोच द्रोणाचार्य अवार्डइ गौरव खन्ना इनं तीनो को मनदीप ने अपनी कामयाबी का श्रेय दिया, इन तीनो के कठिन परिश्रम एवं मार्गदर्शन से ही मनदीप आज इस मुकाम तक पहुंची है।
मनदीप की इस कामयाबी पर सांसद अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष एवं छेत्रिय विधायक यशपाल आर्या, पूर्व दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी,भाजपा विधायक प्रत्याक्षी राजेश कुमार, दर्जा राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू, गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, पूर्व सांसद एवं दर्जा राज्य मंत्री बलराज पासी, पूर्व अलप संख्यक अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, भाजपा के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी गौरव शर्मा, उप जिला अधिकारी बाजपुर श्रीमती अमृता शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर डॉ के के अग्रवाल, उप जिला चिकत्सालय बाजपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी डी गुप्ता,वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार जायसवाल, रेडियोलॉजीस्ट डॉ विनय यादव सहित अनेको गणमानय लोगो एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Post Views: 83
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.07.2025 - 14:12:52
Privacy-Data & cookie usage: