महिला संगठनों ने मंडलायुक्त को कॉरिडोर निर्माण, राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट की गई।

schedule
2025-06-27 | 18:38h
update
2025-06-27 | 18:38h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को मिशन शक्ति समूह के बैनर तले जीवन आनंद फाउंडेशन, परिंदे फाउंडेशन, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, व्हाइट फ्रेम थियेटर, विप्रा फाउंडेशन, ओलंपिक संघ, भारतीय किसान यूनियन (सर्व) महिला विंग, राष्ट्रीय लोक दल सहित अन्य महिला संगठनों द्वारा बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए राधे राधे नाम की 251 ईटें भेट की।
संगठनों की महिलाओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर मथुरा के कलेक्ट्रेट गेट से रैली निकाली। रैली में श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण के नारे लगाते हुए महिलाओं ने समर्थन किया। महिलाओं ने राधे-राधे के नाम से अंकित ईंटों को अपने सिर पर रखकर पैदल रैली निकाली।भक्तों को चाहिए कोरिडोर के नारों से समूचा परिसर गूंज उठा।
विभिन्न गानों, स्लोगनों, बैनरों आदि के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कॉरिडोर का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। निर्माण से बच्चों, महिलाओं, माताओं, वृद्ध लोगों, दिव्यांगजनों आदि को सरल, सुगम, सुलभ एवं सुदृढ़ दर्शन होंगे। वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर से ब्रजवासियों के साथ-साथ देश विदेश के करोड़ों भक्तों को दर्शनों के लिए होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कॉरिडोर से वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा। कॉरिडोर से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा मंदिर का बाह्य विकास और रास्तों को सुलभ करना कॉरिडोर का मुख्य ध्येय है। जिनके मकान या दुकान कॉरिडोर में जा रहे हैं, उनको सरकार ने उचित मुआवजे के साथ मकान और दुकान देने की व्यवस्था की है।महिलाओं के संगठनों में जीवन आनंद फाउंडेशन की सचिव रीता चौधरी, परिंदे फाउंडेशन की सचिव सोनिका शर्मा, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष शगीता नाथानी एवं सचिव श्रीमती अनीता चावला, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री नम्रता गुप्ता, विप्रा क्लब की गुंजन शर्मा, व्हाइट फ्रेम थियेटर के निदेशक मनोज राठौर तथा भारतीय किसान यूनियन (सर्व) प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एवं राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश सचिव चौधरी सुजाता सिंह उपस्थित रही।
मंडलायुक्त ने हर कोई कॉरिडोर चाहता है। इस कॉरिडोर से बाहरी ही नहीं, वृंदावन के लोगों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोगों को अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा। सबको साथ लेकर ही कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने कहा निर्माण से श्रद्धालुओं को सुदृढ़ दर्शन होंगे। कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही है बांके बिहारी जी मन्दिर 3 वर्षों ह
के लिए बंद हो जायेगा, अफवाओं पर ध्यान न दे। कॉरिडोर से प्रभावित सभी लोगों को भरपूर मुआवजा दिया जाएगा तथा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख व रुक्मणि विहार में फ्लैट दिए जाएंगे। किसी का अहित नहीं किया जाएगा।रैली में कीर्ति शर्मा, रीता चौधरी, सपना ठाकुर, रुचि सोनी, हेमलता चौधरी, बत्तन सैनी, सीमा सैनी, अनीता चावला एडवोकेट, मधु ठाकुर, ऊषा सोलंकी एडवोकेट, गीता ब्रजराज, मांडवी राठौर, प्रियंवदा द्विवेदी आदि शामिल थे।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.06.2025 - 00:56:35
Privacy-Data & cookie usage: