जल शक्ति मंत्री ने डार्क जोन में दो विकास खंडों के लिये किया नहर परियोजना का उद्घाटन

schedule
2025-06-28 | 19:13h
update
2025-06-28 | 19:13h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जिले के दौरे पर पहुंचे जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जिले के तालग्राम और जलालाबाद डार्क जोन क्षेत्र सिंचाई की व्यवस्था ना होने पर नहर परियोजना का उद्घाटन किया। जनपद में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नहर परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्र देव ने कहा कि, जिले के दोनों विकास खंडों तालग्राम और जलालाबाद ब्लॉक के डार्क जोन में होने के कारण अब तक फसलों की सिंचाई के लिये व्यवस्था नहीं थी, जिससे किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि,20 क्यूसेक यशोदा लिफ्ट कैनल काली नदी पर निर्मित थी, जो डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई के लिये जल आपूर्ति नहीं कर पा रही थी। यहां का जल स्तर भी बहुत नीचे था।
आज नहर परियोजना के उद्घाटन से डार्क जोन क्षेत्र को अब समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके लिये तीन हजार आठ सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई अब पानी की बेहतर उपलब्धता के कारण हो सकेगी, इसके अलावा योजना के तहत 51 ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विभागीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि, नहर परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न जनपदों में की गई घोषणा से आच्छादित है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा कि 2 मार्च 2015 को उनके द्वारा घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ। बीजेपी सरकार में काम तेजी से हो रहा है।
मीडिया से बात करते हुये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने इटावा की घटना (यादव बनाम ब्राह्मण) को लेकर कहा कि, योगी सरकार में कानून जाति देखकर नहीं बल्कि अपराध देखकर कार्यवाही करता है। जो भी घटनाक्रम में दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हुई है। सपा की सरकार के दौरान प्रदेश में केबल लूट खसोट, गुंडागर्दी, और भ्रष्टाचार चरम पर था, बिजली व्यवस्था भी बदहाल होने के अलावा केबल अपराध का बोलबाला था।
वर्तमान सरकार में प्रदेश की जनता खुद सब कुछ जान और समझ रही है, इसलिये आने वाले समय में फिर बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
नहर परियोजना के उद्घाटन से पहले हवन पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र राजपूत, अर्चना पांडे, सहित नहर विभाग के अधिकारी और कर्मी सहित कई बीजेपी नेताओं के अलावा ग्रामीणों की भीड़ भी रही।
स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Advertisement

Post Views: 13
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.06.2025 - 00:56:54
Privacy-Data & cookie usage: