संगठन की मजबूती एवं बीमा कराने पर विचार

schedule
2025-06-29 | 18:24h
update
2025-06-29 | 18:24h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में बनी सहमति

बडौत: बडौत की डिवाईन ग्लोबल एकैडमी में रविवार को ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक,हुई। जिसमे संगठन को मजबूत करने व जनपद कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों का दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। जिसके जनपदों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। संगठन से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर बीमा पॉलिसी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हितों व कल्याण को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कलीना ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी मतभेद दूर कर आपसी प्रेम व सामंजस्य से कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने बैठक में आए राष्ट्रॉय व प्रदेश पदाधिकारियों व जनपद कार्यकारणी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अनिल शर्मा के संचालन में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश तोमर, प्रदेश महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी यशपाल सिंह तोमर, कोर कमेटी सदस्य अशोक सोम, जेपी त्यागी, संदीप दहिया, नवीन चिकारा, गौरव तोमर, आरआरडी उपाध्याय, अनिल शर्मा, अजमल खान, राजू शर्मा, सुरेंद्र मलानिया, विजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 26
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.06.2025 - 11:13:08
Privacy-Data & cookie usage: