गैस एजेंसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट 55 वर्षीय का मिला शव

schedule
2025-07-07 | 18:30h
update
2025-07-07 | 18:30h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज/शहर के गैस एजेंसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सोमवार की दोपहर रेलवे क्रॉसिंग के निकट झाड़ियों में व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि, जिस व्यक्ति का शव मिला उसकी उम्र करीब 55 साल है।
इसके अलावा कन्नौज शहर के ही चौधरी सराय मोहल्ले के अशोक कुमार के रूप में मृतक की पहचान की गई।
मामले की सूचना जब मृतक के परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिले अशोक के शव को लेकर
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूंछताँछ करने के अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जरूर था।
पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक कारणों से घटना घटित होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Post Views: 18
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.07.2025 - 23:53:05
Privacy-Data & cookie usage: