रसायन विज्ञान की पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक पोस्टर

schedule
2024-11-07 | 13:35h
update
2024-11-07 | 13:36h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स सौरभ अग्रवाल।

सिरसागं/फ़िरोज़ाबाद।नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन विद्यालय के प्रभारी प्रशान्त कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय में रसायन विज्ञान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 के गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूँछे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थी उत्साह से परिपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अन्दर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे परमाणु की संरचना, रसायन विज्ञान की मूल अवधारणा, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण, रासायनिक आबन्धन, संकरण, आबन्धन के प्रकार, ऑफ बाउ नियम, हुंड नियम, द्रव्य की अवस्था, उष्मागतिकी आदि पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। जिनमें दीपिका ने प्रथम, विराट यादव ने द्वितीय एवं दीपिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अंजय जैन, निशान्त जैन एवं निर्भय जैन ने किया। सभी विजयी प्रतिभागियों एवं प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता में संजय कटारा, राजकुमार, संजीव जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र जैन, सत्यपाल सिंह, विष्णुमणि, सुनील जैन, धीरज जैन, शिवकुमार सिंह, रामगोपाल, हरीशंकर, अमित जैन, विपुल जैन, रिषी आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 103
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 15:09:23
Privacy-Data & cookie usage: