धामपुर पुलिस ने धारा 137/2 बीएनएस में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

schedule
2024-11-25 | 17:40h
update
2024-11-25 | 17:40h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट। मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/ धामपुर।
देश में प्रदेश की सरकारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही कितने कठोर कानून बना ले। इसके उपरांत भी महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिलाओं से संबंधित अपराध प्रतिदिन मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं। इसके उपरांत भी समाज के कुछ व्यक्ति महिलाओं के प्रति अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला जनपद के थाना धामपुर में प्रकाश में आया है। एक युवक ने 13 नवंबर को थाना धामपुर में सूचना दी प्रिंसपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम नीला खेड़ी थाना मंडी धनोरा जनपद अमरोहा तथा दो अन्य उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने धारा 137/2 बीएनएस में दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए क्राइम इंस्पेक्टर रीता कुमारी, उपनिरीक्षक साजिद अली, तथा कांस्टेबल अर्जुन बालियान की टीम ने कार्यवाही शुरू कर दी पुलिस टीम ने आरोपी युवक दीपक पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम नीलाखेड़ी थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement

Post Views: 121
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2025 - 15:13:28
Privacy-Data & cookie usage: