उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मांगे न माने जाने के विरोध में कल 29 नवंबर से धरना प्रदर्शनकी घोषणा

schedule
2024-11-28 | 14:32h
update
2024-11-28 | 14:32h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मांगे न माने जाने के विरोध में कल 29 नवंबर से धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। आंदोलन से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री विष्णु सिंह ने जनपद के समस्त कर्मचारी साथीगणों को अति आवश्यक तथा अति महत्वपूर्ण सूचना से अवगत कराया है कि पूर्व में दिए गए नोटिस का रिमाइंडर आज दिया गया।
जिसमें वार्ता के लिए अधीक्षण अभियंता ने संघ के पदाधिकारी को आज समय शाम 4 बजे आमंत्रित किया गया था। वार्ता तकरीबन डेढ़ घंटे चली, संघ की मुख्य मांग ट्रांसफर/स्थानांतरण पर गंभीरता से कोई भी विचार न करने से संगठन द्वारा वार्ता को विफल कर दिया गया है। फिलहाल कल 29 नबम्वर को समय प्रातः 10 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी साथियों से आग्रह अनुरोध और निवेदन है सभी समय का विशेष ध्यान रखते हुए ठीक समय सुबह 10 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय भोलेपुर डिवीजन कार्यालय में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का कष्ट करें।
आपसी सामंजस्य बिठाकर शांति प्रिय ढंग से प्रत्येक उपकेंद्र पर एक फ़ीडर पर एक लाइनमैन और प्रत्येक उप केंद्र पर एक SSO रहेंगे। बाकी सभी धरने में उपस्थित होंगे और जो भी साथी उपकेंद्र पर रहेंगे वह अपने साथियों को धरने में जाने वालों को अपनी स्वेच्छा से समर्थन और हर संभव सहयोग कदम से कदम और कंधे से कंधा मिला कर भेजेंगे। विष्णु सिंह ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि कल से आंदोलन शुरू करने की जानकारी सभी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

Advertisement

Post Views: 107
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 19:34:23
Privacy-Data & cookie usage: