भाजपा के कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हेंआधुनिक बुद्ध की संज्ञा दी।

schedule
2024-12-06 | 15:50h
update
2024-12-06 | 15:50h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रबुद्ध महासंघ के अंतर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया एवं विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर पंकज कुमार सिंह एवं प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय चंद्रकांता माथुर ने आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने की एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह कठेरिया रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया ने कहा महान समाज सुधारक अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और विधिवेता भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर एक संघर्षशील व्यक्तित्व थे। भारत के संविधान का निर्माण करके उन्होंने अति पिछड़े गरीब दलित शोषित और वंचित लोगों को अधिकार देने का कार्य किया। दलित बौद्ध आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने का संकल्प लिया था समावेशी समाज के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले डॉ आंबेडकर सदियों सदियों तक याद किए जाएंगे भारत के प्रथम न्याय मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की प्रथम सरकार में कार्य किया।
उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी उनके इस पर निर्माण दिवस पर उनके विचारों से प्रेरणा लेकर वर्तमान की युवा पीढ़ी को समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ खड़ा होना है। तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। कांग्रेस और उनके समर्थन की सरकारों ने बाबा साहेब के विचारों का गला घोटा है। विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर पंकज कुमार सिंह ने कहा डॉ बी आर अंबेडकर को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अनेकों देश में सम्मान मिलता है जहां पर संविधान से शासन चलता है संविधान का अधिकार देकर गरीब दलित अति पिछड़े अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति को समान अधिकार देने का कार्य किया।
इस देश का उद्धार तभी संभव है जब बाबा साहेब के विचारों पर चलकर समानता की भावना प्रत्येक नागरिक में जागृत होगी संगठित होकर ही राष्ट्र को प्रगति के शिखर पर पहुंचने का कार्य किया जा सकता है उन्होंने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह बढ़ेगा और दहाड़ेगा। विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ चंद्रकांता माथुर ने कहा डॉ अंबेडकर को महान मानव कहा जाता है वह इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने वैचारिक और आध्यात्मिक से इस देश में नई क्रांति का आगाज किया था उन्होंने संविधान की एक ऐसी व्यवस्था दी जिसमें हर गरीब को सम्मान का अधिकार दिया।
उन्होंने भी महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लिया था आज की युवा पीढ़ी को बाबा साहब को मानने से पहले उनको जानना आवश्यक है अभी हम पूर्ण रूप से आजाद नहीं हुए हैं जब तक समाज में कुरीतियां व्याप्त है इन कुरीतियों के खिलाफ आगे आने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कांग्रेस की सोच के अनुसार अगर जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी इस देश की नेता हो सकती है तो डॉक्टर अंबेडकर समाज के नेता नहीं हो सकते बल्कि वह देश के नेता है।
कांग्रेस ने समाज में जहर घोलकर देश को जातियों में बांटने का कार्य किया समय-समय पर डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को दबाने का कार्य किया गया। सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने सनातन और बौद्ध धर्म को भी अलग-अलग करने का पाप किया। लेकिन वर्तमान की सरकार बाबा साहेब के विचारों को लेकर चल रही है हर वर्ग को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया ने कार्यक्रम में मौजूद रहे अनेक शिक्षाविद व्यक्तियों को सम्मानित किया उनको डॉ अंबेडकर का चित्र एवं शॉल उड़ाकर सम्मान दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के अवसर पर कठेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया कठेरिया समाज के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिसोदिया कायमगंज पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक एवं रामनरेश गौतम ने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया ने किया। इस अवसर पर कमल किशोर कठेरिया पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार पूर्व भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर सुरेंद्र कठेरिया जितेंद्र सिंह राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Post Views: 68
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 14:52:21
Privacy-Data & cookie usage: