व्यापारियों ने उठाई मांग काठगोदाम से रोडवेज बस बाजपुर वाया दिल्ली को चलाई जाये

schedule
2024-12-06 | 15:55h
update
2024-12-06 | 15:55h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: काठगोदाम डिपो की बस पिछले 10 वर्ष से हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए दिल्ली मार्ग पर बस सचालित है।अब दिल्ली में वी.एस.4 मॉडल की बसे बन्द कर दी गयी है।जिस कारण यह बस सेवा को काठगोदाम डीपो द्वारा बन्द कर दिया है।काठगोदाम डिपो में वी.एस 6 माडल की नयी बस आ गयी है। हल्द्वानी-बाजपुर-दिल्ली बस सेवा को पुनः चलाने की कृपा करें। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा व्यापारियों के हित को देखते हुए रोडवेज बस काठगोदाम से बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए लगभग 10 वर्ष से चलती आ रही थी वीएस-4 की रोडवेज बस को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा वीएस 6 की नई बसें खरीदी गई है काठगोदाम डिपो से बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए बस को चलाया जाए।काठगोदाम वाया बाजपुर से दिल्ली को रोडवेज बस नहीं चलाई गई तो मजबूर होकर व्यापारी आंदोलन करने के लिए वाध्य होंगे।वही सपा मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन विभाग से मांग करते हुए कहा है कि काठगोदाम डिपो से रोडवेज बस बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलाई गई थी। उस बस से व्यापारी हल्द्वानी काठगोदाम बाजपुर और अन्य जगाओ के व्यापारी अपना व्यापार के कारोबार के संबंध में दिल्ली आना जाना लगा रहता था व्यापारी अपने आप को बस में सुरक्षित मांगते थे। उन्होंने परिवहन विभाग से व्यापारियों एवं जनता के हित को देखते हुए पुनः काठगोदाम बस को दिल्ली चलाई जाने की मांग की है।उत्तराखंड परिवहन निगम ने 130 बीएस-6 मॉडल की नई बसें खरीदी हैं। इनमें से 77 बसें दिल्ली मार्ग पर चल रही हैं।बाकी बची 53 बसें जल्द ही चलाई जाएंगी।ये बसें पहाड़ों के लिए खास तौर पर तैयार की गई हैं।
इन बसों को टाटा कंपनी ने बनाया है।ये बसें 2024 तक उत्तराखंड परिवहन निगम को सौंप दी जाएंगी.
बीएस-6 मॉडल की बसें पर्यावरण के अनुकूल होती हैं।इन बसों से पहाड़ों पर सफ़र करना आसान और सुरक्षित होगा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Advertisement

काठगोदाम से रोडवेज बस बाजपुर वाया दिल्ली चलेगी: यशपाल आर्य

बाजपुर।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा काठगोदाम डिपो से रोडवेज बस बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलाई गई थी जिसको लेकर उन्होंने कहा है वीएस 6 नई बसे सरकार द्वारा खरीदी गई है। उन्होंने कहा परिवहन विभाग से वार्ता कर बस को काठगोदाम से बाया बाजपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलाये जाने को कहा जाएगा।इस रोडवेज बस से व्यापारियों एवं जनता को काफी लाभ मिलता था।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

वीएस 6 की नई रोडवेज बस काठगोदाम से वाजपुर -दिल्ली के लिए रवाना होगी: आर्य

बाजपुर।काठगोदाम डिपो के एआरएम,ए,आर्य ने कहा है वीएस 4 की रोडवेज बस दिल्ली सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी।उत्तराखंड सरकार द्वारा वी एस 6 की नई बसें आ रही है।उन्होंने कहा कि काठगोदाम रोडवेज डिपो को अभी उपलब्ध नहीं हुई है जैसे ही रोडवेज बसें उपलब्ध होगी काठगोदाम से बाया बाजपुर -दिल्ली के लिए बस चला दिया जाएगा।

Post Views: 70
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 18:58:43
Privacy-Data & cookie usage: