मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम आयोजित

schedule
2024-12-06 | 16:00h
update
2024-12-06 | 16:00h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स एस पी कुशवाहा।

देवरिया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज हिंसा से प्रभावित महिलाओं की समस्याओं के समाधान और सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां सब कुछ कर सकती है। बेटियां सभी क्षेत्रों में सफल हैं। आज बेटियां सफल वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रशासक, बैंकर्स, उद्यमी, राजनेता हैं। लोगों की रुढ़िवादी सोच में बदलाव हुआ है। समाजिक बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। महिलाएं अपने हक की बात करें। भय से दूर रहे। किसी से डरे नहीं। सेल्फ डिफेंस स्किल सीखें। एक छात्रा ने दहेज प्रथा से जुड़ा सवाल किया जिसके जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं सफल हों और आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भरता से दहेज की कुरीति स्वतः खत्म हो जाएगी।
इस दौरान महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन और पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 10 पीड़ित महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बीआरडी पीजी कॉलेज और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी से प्रश्नोत्तर किया। प्रोफेसर भावना सिन्हा, युग निर्माण योजना से जुड़ी बालिकाओं और अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी संवाद में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सूचना अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर नीतू भारती आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 92
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 11:32:49
Privacy-Data & cookie usage: