20 तक मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां: 30 तक नया जिलाध्यक्ष

schedule
2024-12-13 | 15:53h
update
2024-12-13 | 15:53h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी

फर्रुखाबाद।
भाजपा 20 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष की नियुक्तियां कर 30 दिसंबर तक नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देगी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत जिले में संगठन को विस्तार देने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी ने पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा मुख्यालय पर पूरे संगठन पर्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद पर इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं जिला पदाधिकारियो से भेंट की।
इस दौरान उनके साथ जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे जिला निर्वाचन चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला निर्वाचन चुनाव सह अधिकारी जय गंगवार व ममता सक्सेना जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत मौजूद रहे। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भाजपा का संगठन पर्व अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान के अंतर्गत पार्टी अपने नए-नए कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्य करने का अवसर देती है।
सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी को शिखर पर पहुंचने का कार्य करते हैं ऐसे ही कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में दायित्व देकर संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की रीड को मजबूत करने का कार्य सौंपती है। जल्द से जल्द पार्टी को सभी मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष एवं नए जिला अध्यक्ष मिल जाएंगे। जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने बताया सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जाएगी इसके लिए सभी मंडलों से तीन-तीन सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा ही 20 दिसंबर से पूर्व ही सभी मंडलों में अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। 30 दिसंबर तक जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

Post Views: 60
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.03.2025 - 21:33:28
Privacy-Data & cookie usage: