डाॅ. भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे के साथ सपा नेत्री ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

schedule
2024-12-20 | 16:40h
update
2024-12-20 | 16:40h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गई टिप्पणी का विरोध सपा व कांग्रेस की ओर से पूरे प्रदेश व देश में किया जा रहा है। शुक्रवार को सपा नेत्री शशिमा दोहरे ने अपने पैतृक गांव टिकैइयापुर्वा में गृह मंत्री अमित शाह का पुलता फूंक कर विरोध जताया। इससे पहले नेत्रियों ने अपने जूते चप्पल उतारकर पुतले को पीटा। शुक्रवार को सपा नेत्री अपनी मां के साथ गांव पहुंची। यहां अपने सगे संबंधियों के साथ गृह मंत्री का पुतला तैयार कर उस पर शाह का आदमकद चित्र लगाया और फिर अपनी चप्पल व जूते से पीटा। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुतले में आग लगा दी। यह कार्यक्रम इतना गुपचुप किया गया कि पुलिस या खुफिया विभाग को भनक तक नहीं लग सकी। इस दौरान सपा नेत्री शशिमा दोहरे ने कहा कि बाबा साहव भीमराव अंबेडकर हमारे लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। उन्होंने कानून बनाया। गरीब व दबे कुचले लोगों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया। डॉ. अंबेडकर के बनाये गये कानून से ही गृह मंत्री अमित शाह सांसद बने हैं।

Advertisement

Post Views: 210
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 14:04:01
Privacy-Data & cookie usage: