पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

schedule
2024-12-29 | 17:01h
update
2024-12-29 | 17:01h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)

कन्नौज। पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सरायप्रयाग चौकी के ग्राम नौसारा मार्ग पर शिवप्रसाद जाटव (35) घर में अकेला रहता था। भाई दुर्विजय जाटव ने बताया कि चार माह पहले शिवप्रसाद की पत्नी रीना चार बच्चों को लेकर कहीं चली गई। इस गम में शिव प्रसाद परेशान रहता था। वह मकान में अकेले रहता था और मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात उसने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह काफी देर तक उसके घर के बाहर न निकलने पर जब घर में जाकर देखा तो वह मृत मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई दुर्विजय ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। सरायप्रयाग चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Post Views: 167
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 11:33:35
Privacy-Data & cookie usage: