भारी बरसात के कारण जगह जगह हुआ जलभराव,चेयरमैन गुरजीत सिंह ने किया मुआयना

schedule
2024-07-09 | 04:56h
update
2024-07-09 | 04:56h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन उत्तराखंड ईस्ट इंडिया टाइम्स

बाजपुर /मूसलाधार बारिश चलते वाक़े नगर वार्ड नंबर 1 माजरा प्रभु ,राजीव कॉलोनी,शहर की मैन मार्केट,कृषि मंडी उत्पादन समिति एवं ग्राम चकरपुर में बाढ़ के कहर से करोड रुपए का हुआ नुकसान।शहर की सड़कों पर लगभग 2 फीट पानी दौड़ रहा है बाढ़ के चलते पुलिस प्रशासन ने बाजपुर से जाने वाले नैनीताल मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।बाढ़ के प्रकोप से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने ट्रैक्टर से पालिका प्रशासन को साथ लेकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर जायजा करते हुए बाढ़ से प्रभावित कॉलोनी वासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।लोकप्रिय चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने लगातार हो रही बारिश में ही क्षेत्र में हुई जलभराव की स्थिति उत्पन्न वाले अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर मौका का मुआयना भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा पिछली बार हुई बरसात में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाजपुर लेबड़ा नदी के पुल का निरीक्षण भी किया गया था क्षेत्रवासियों को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने को लेकर उनके द्वारा करोड़ों रुपए की घोषणा भी की गई थी। उसके बावजूद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया जो हवा-हवाई रह गया। उन्होंने कहा गदरपुर विधायक अरविंद पांडे द्वारा बाढ़ की विभीषिका से शहर को बचाने को लेकर लगातार समीक्षा बैठक करते रहे लेकिन उसके बावजूद भी कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ।समाधान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि जिसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। नगर पालिका के कर्मचारी भी साफ सफाई व्यवस्था को लेकर दिन-रात लगातार मेहनत कर रहे हैं।वहीं गड़प्पू नदी ने झारखंडी जबरान आदि क्षेत्रों में अपना कहर भर पाया धान की सारी फैसले चौपट हो गई किसानों को लाखों रुपए की छाती हुई है।इसके साथ ही लोगों के घरों में भी पानी घुस गया खाने पीने का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही लेबड़ा उफान पर आने लगी एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने तत्काल प्रभाव से जेसीबी मशीन मंगा कर राजस्व विभाग के सभी लेखपालों को साथ लेकर ब्लॉक कार्यालय के सामने नालों की सफाई करवाई बेरिया रोड स्थित लेबडा नदी के पुलों की दोनों तरफ से सफाई कराई गई। नदी में तेज गति से पानी चल रहा था और उसमें लकड़ी कूड़ा वगैरा से जाम लग रहा था।जेसीबी मशीन से सफाई होने से काफी राहत मिली।

Advertisement

Post Views: 72
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2025 - 16:54:32
Privacy-Data & cookie usage: