मौसम के बदले मिजाज और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक रात में आने वाली ट्रेन सुबह आई

schedule
2025-01-05 | 15:42h
update
2025-01-05 | 15:42h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। मौसम के बदले मिजाज और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रात आठ बजे कन्नौज पहुंचने वाली कोहरे के कारण भोर में 3.30 बजे पहुंची। इसके अलावा भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 7.13 घंटे देरी से दोपहर में स्टेशन पहुंची।कोहरे की दस्तक के साथ ही ट्रेनों की लेट लतीफी भी शुरू हो गई है। ट्रेनों के देर से आने के कारण सर्दी में यात्रियों को ठिठुरना पड़ रहा है। सबसे अधिक विलंब से कालिंदी एक्सप्रेस चल रही है। रोजाना रात में आठ बजे कन्नौज आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस घंटों विलंब से आई। साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन एक घंटा 57 मिनट, आगरा कैंट से कलकत्ता जाने वाली ट्रेन एक घंटा 46 मिनट देरी से आईं। कामाख्या से उदयपुर सिटी जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा नौ मिनट देरी से आई। जयपुर से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस दो घंटा 26 मिनट देरी से कन्नौज स्टेशन पहुंची। रोजाना सफर करने वाले यात्री पैसेंजर ट्रेन से आते और जाते हैं। लखनऊ से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 56 मिनट देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अंजनी प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।

Advertisement

Post Views: 104
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 09:06:26
Privacy-Data & cookie usage: