ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन त्योहार धूमधाम के साथ मनाया।
नगर के बजरिया रामलाल टंकी रोड स्थित प्रजापिता ब्रहमाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम रवींद्र सिंह ने कहा संस्था बेहद अच्छा कार्य कर रही है। वह अपनी बहनों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। सीओ जयसिंह परिहार ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर वीके नंदनी ने अतिथियों का स्वागत हुआ। वीके शिवानी ने संस्था का परिचय दिया। वीके ज्योती ने रक्षाबधन त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्र संचालिका वीके मिथलेश ने सभी को राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम की श्रृखला में एंजिल व मानसी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अनुष्का ने कृष्णा गीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर सुधीर जैन, अशोक वर्मा, संजय गोयल, राजेश शाक्य, रविंद्र गंगवार, पंचू गंगवार, रजनी, मोहिनी, धर्मवीर, शालिनी रस्तोगी, बीना अरोड़ा आदि मौजूद रहे। दिनेश गंगवार ने संचालन किया।
Post Comment