×

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सम्मान गोष्ठी का आयोजन

ईस्ट इंडिया टाइम्स/कुलदीप दुबे

इटावा/उ0प्र0। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर के 134 वें जन्म जयंती के अवसर पर शक्ति धाम मैरिज होम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ के संयोजन में सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मान गोष्ठी का शुभारंभ भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित करके हुआ। सम्मान गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी व भाजपा वरिष्ठ नेता गंगाराम अंबेडकर उपस्थित रहें। सम्मान गोष्ठी को संबोधित करते हुए एमएलसी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी फर्जी पीडीए हितैषी बनने का नाटक कर रही है जबकि प्रदेश की सबसे बड़ी दलित नेता मायावती के साथ सपा नेताओं ने गेस्ट हाउस कांड में अपमानित व जान से मारने का प्रयास किया था। तब भाजपा नेता ब्रह्मदत द्विवेदी ने अपनी जान की बाजी लगाकर मायावती को बचाने का काम किया था। कांग्रेस ने संविधान की मूल प्रस्तावना को बदलने का कार्य तत्कालीन पीएम इंदिरा गाँधी के माध्यम से किया। इंदिरा ने आपातकाल लगाकर “इंदिरा इज इंडिया- इंडिया इज इंदिरा” का नारा दिया। सम्मान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गंगाराम अंबेडकर ने कहा कि डॉ अंबेडकर भारत के सर्व समाज के मसीहा है। महिला को अधिकर देने वाले हिन्दू कोड बिल का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर कांग्रेस सरकार में कानून मंत्री होने के बावजूद बाबा साहब ने इस्तीफा देने का काम किया। बाबा साहब द्वारा निर्मित भारत के संविधान के कारण ही महिलाओं को उनके अधिकारों की प्राप्ति हुई आज देश की महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत व राष्ट्रपति तक के पद को सुशोभित कर रही है। संसद के सेन्ट्रल हॉल में बाबा साहब की बड़ी प्रतिमा लगाने का काम भी भाजपा ने किया। जो आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी नहीं लगने दिया। कांग्रेस ने अपने पूरे परिवार को भारत रत्न देने का काम किया लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया जबकि भाजपा समर्थित वी पी सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया। सम्मान गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भारत के संविधान को कभी नहीं बदला जा सकता है। कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाती है जबकि कांग्रेस ने अपनी राजनीति बचाने व स्वार्थहित में 70 बार संविधान संशोधन किया वहीं भाजपा ने केवल 8 बार संशोधन किया है। वो भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने व गरीबों, शोषितों व वंचितों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए। कांग्रेस का सुझाव था कि जो चार आने कर देता होगा, जो मैट्रिक पास हो, जो बुलेट मोटरसाइकिल मालिक हो और जिसके पास डबल बैरल बंदूक होगी वहीं चुनाव लड़ पाएगा वहीं वोट डाल पाएगा वहीं बाबा साहब ने कांग्रेस की इस कुत्सित मानसिकता का पुरजोर विरोध किया था। सम्मान गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि बाबा साहब की ही देन है जो आज अनपढ़, महिला, बुजुर्ग व युवा वोट डालने का अधिकार रखता है। भारत में 18 वर्ष की उम्र होने पर प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक का चुनाव लड़ने और वोट डालने का अधिकारी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ही दिलाया था। सरकारी नौकरी में पदोन्नति में रिजर्वेशन का विरोध समाजवादी पार्टी ने ही किया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित महापुरुष के नाम पर नामित जनपदों के नाम को बदलने का कार्य भी किया। संगोष्ठी में अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पदों को सुशोभित करने का काम कर सकता है वहीं सपा और कांग्रेस में बड़े पदों पर पहुंचने के लिए उनके परिवार का होना पहली प्राथमिकता है। द्रोपदी मुर्मू ने कभी नहीं सोचा होगा कि अनुसूचित जनजाति के होने के बाद कभी राष्ट्रपति बनाई जा सकती है। मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने कभी नहीं सोचा होगा कि वो शिवराज चौहान जैसी बड़ी शख्सियत के आगे कभी सीएम बनाए जा सकते है। भाजपा ने बाबा साहब से संबंधित स्थानों का जीर्णोद्धार कराया जिन्हें पंच तीर्थ कहा जाता है।

संगोष्ठी का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद द्विय रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, हरि किशोर तिवारी, समीर दोहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता, विनीत पांडेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयवीर दोहरे, अभियान जिला संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, राहुल राजपूत, विकास भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, नाथूराम गोयल, विरला शाक्य, मधु तोमर, डॉ अनीता जाटव, सतेन्द्र राजपूत, हरिभान सिंह भदौरिया, रविंद्र दुबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चाओं के अध्यक्ष सहित अनुसूचित समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post Comment

You May Have Missed