×

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से हुई पुष्टि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अपने कॉलेज में किया था नावालिग किशोरी के साथ रेप

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से हुई पुष्टि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अपने कॉलेज में किया था नावालिग किशोरी के साथ रेप
0 नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के फरार होने पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी।
0 पूर्व ब्लॉक प्रमुख की चल अचल संपत्ति की जांच में भी जिले के अधिकारी जोर शोर से जुटे।

(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)

कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नबाब की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।
इतना ही नहीं नवाब के भाई नीलू यादव को भी मामले में घटना के साक्ष्य प्रभावित करने को लेकर पुलिस लगातार ढूंढ रही है। फरार नीलू पर एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। सूत्रों की माने तो माना जा रहा है, कि पुलिस फरार नीलू के लगभग करीब पहुंच चुकी है, और जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभी नवाब की मुसीबतें यहीं नहीं रुकने वाली हैं, बल्कि और अधिक बढ़ने वाली हैं। शासन और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दुष्कर्म के आरोपी की चल अचल संपत्ति की जांच भी लगातार तेज़ी से जारी है।
बताते चलें कि कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई थी। जेल भेजे जाने के बाद नवाब ने डीएनए सैंपल जांच की मांग की थी। सोमवार को आखिर डीएनए जांच रिपोर्ट का जब जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने मीडिया के सामने खुलासा किया, तो पता चला कि नाबालिक किशोरी के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल मैच कर गया है। जिसके बाद एसपी ने मामले में दुष्कर्म की पुष्टि की।
बता दें, कि घटनाक्रम के मुताबिक बीती 11 अगस्त की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को उनके ही कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
यहां मौके पर पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिक किशोरी को भी मौजूद पाया था।
नाबालिक किशोरी और महिला आपस में बुआ भतीजी हैं।
मौके पर नाबालिक किशोरी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। यहां से नवाब सिंह यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। न्यायालय में लगातार उपरोक्त मामले में पहले छेड़ छाड़ और उसके बाद दुष्कर्म की धारायें बढ़ाये जाने को लेकर प्रक्रिया जारी रही। लेकिन इस बीच जेल भेजे गये नबाब ने डीएनए जांच की मांग बीती 16 अगस्त को कर दी। आखिर चिकित्सकीय पैनल द्वारा विगत दिन 17 अगस्त को जेल से ही नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लिया गया था,और जांच को भेजा गया था। सोमवार को एसपी ने एफ. एस.एल रिपोर्ट में डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि कर दी।
बता दें, कि उपरोक्त मामले में किशोरी के माता पिता की शिकायत पर किशोरी की बुआ को भी मामले में गुमराह करने आदि आरोपों को लेकर पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
घटनाक्रम में नवाब सिंह यादव के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव जो बीते दस दिनों से फरार है। इन पर भी घटनाक्रम में साक्ष्य प्रभावित करने से लेकर अन्य कई आरोप है। पुलिस ने नीलू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। माना जा रहा है, कि नीलू की तलाश में लगी पुलिस की 7 टीमें नीलू यादव के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। जल्द ही नीलू भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
उधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकरण में उनकी चल अचल संपत्ति की जांच भी अधिकारियों द्वारा जारी है। गत दिन नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के साले की ठठिया थाना के बलनापुर गांव में श्री बांकेबिहारी कोल्ड स्टोरेज की अवैध बाउंड्रीवॉल को भी तिर्वा तहसील प्रशासन ने विगत दिन अवैध पाकर ध्वस्त करा दिया था।
आने वाले समय में जांच के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अवैध संपत्ति पर भी प्रशासन कड़ा रुख अपना सकता है।
फिलहाल डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं।

Post Comment

You May Have Missed