लेंटर डाल कर लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत, चचेरा भाई घायल
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/
फर्रुखाबाद कंपिल सिवारा मार्ग पर लेंटक डालकर लौट रहे दो भाई भैंस के झुण्ड से टकरा गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव नगला बसोला निवासी 24 वर्षीय धीरज अपने 20 वर्षीय चचेरे भाई मोतीलाल के साथ बाइक से भीमनगर में लेंटर डाल कर घर जा रहा था। कंपिल सिवारा मार्ग के बीच में रोड पर भैंसों का झुंड खड़ा हो गया। अचाचक एक भैंस ने उनकी बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनो बाइक समेत जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगो मौके पर दौड़े और दोनो घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनो को अस्पताल ले जाया गया। जहां धीरज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में मोतीलाल का इलाज जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां धीरज का शव देख बिलख पडे। मृतक की मां वीरावती व बड़े भाई सुनील का रो रो कर बुरा हाल है।
Post Comment