ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी


फर्रूखाबाद।
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन कार्यालय का दौरा किया। मंत्री ने सबसे पहले निर्माणाधीन नलकूप कॉलोनी का निरीक्षण किया निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उसके बाद वह अधिशासी अभियंता कार्यालय गए उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई और पौधरोपण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से विभागीय कार्य प्रणाली और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ फर्रुखाबाद डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।