ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी रांगनी (25) पत्नी आनंद सक्सेना ने संदिग्ध हालत मे गले मे फंदा डाल फांसी पर झूल गई। यह देख परिजनों व उसके पति के हाथ पाओ फूल गए। जब तक पति ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस व मृतिका के मायके वालों को दी गई। पुलिस व मायके वाले मौके पर पहुंचे जहाँ। मृतिका के मायके बालों ने लड़के व उसके घर वालों पर गंभीर आरोप लगये उन्होंने कहा लड़का नम्बर एक का शराबी है और इन्ही लोगो ने मेरी बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतिका के दो पुत्र कान्हा 3 वर्ष व गोलू 6 माह है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।