ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के महतेपुरवा गांव निवासी रानी 36 वर्ष पत्नी जितेंद्र को प्रसव पीड़ा के कारण आशा कार्यकत्री द्वारा तिर्वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को दोपहर भर्ती करवाई गई महिला की चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान गर्भ में शिशु की धड़कन नहीं मिली, सामान्य प्रसव कराये जाने के उपरांत मृत शिशु ने जन्म लिया।
प्रसव के दौरान मृत शिशु की जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने हंगामा शुरू करते हुये अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस के अलावा डायल 112 पुलिस भी पहुंची, और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया।
उपरोक्त संदर्भ में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी इंचार्ज डा. राजन शर्मा का कहना था कि, गर्भ में शिशु मृत था, इसलिये आरोप गलत हैं। महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है।
फिलहाल परिजनों द्वारा शिकायती पत्र दिये जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।