ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रूखाबाद/फतेहगढ़/कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश के 5000 स्कूलो को मर्ज किए जाने का विरोध हो रहा है। 5000 स्कूल मर्ज होने से रसोईया व शिक्षामित्र बेरोजगार हो जाएंगे। बीटीसी ,बीएड किए युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
कांग्रेसी जनों ने 5000 स्कूल मर्ज किए जाने की घोर निंदा की है। कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित कर जनपद के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।