ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/
बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा। ज्ञापन में आवास विकास तिराहे पर डाo पी कजूर दम्पति का अस्पताल है। अस्पताल का नाम (परिवर्तन मिशन) है। इसी अस्पताल में धर्मान्तरण की योजना डा० पी कजूर शाम होते ही अपने गुर्गों के साथ करते है। जनपद के लगभग 2000 लोगों को धर्म परिवर्तन करा‌ कर हिन्दू से‌ ईसाई बना चुका है। प्रशासन को शपथ पत्र के साथ ठोस साक्ष्य भी दिए जा चुके हैं। जिसकी एफआईआर भी दर्ज हो‌ चुकी है। परन्तु आज तक धर्मान्तरण का सरगना डा० पी कजूर अभी तक गिरफ्तार‌ नहीं हुआ है। और अस्पताल भी धड़ल्ले से चला रहा है। 48 घण्टे के अंदर अस्पताल सीज कर गिरफ्तार करने की कार्यवाही
नहीं की तो‌ बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर बजरंग दल विभाग संयोजक अभिषेक शाक्य, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका विधि सिंह, जिला सह संयोजक सुदीप राजपूत, जिला सह बजरंग दल नितिन, प्रखंड मंत्री फतेहगढ़ विनोद, प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ धर्मेन्द्र,नगर‌ अध्यक्ष फरुखाबाद प्रखंड बाल संस्कार प्रमुख अंशिका, भूमि श्रीवास्तव, तृषा सिंह, कंचन चौहान आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *