डेलीगेट चुनाव-228 नामांकन पत्र बिके,212 ने किया नामाकंन,10 हुए खारिज
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
डेलीगेट चुनाव में 212 नामाकंन पत्रों की उपजिलधिकारी और मिल प्रशासन ने जांच की जिसमें से 10 नामाकंन पत्र त्रुटियों के कारण खारिज कर दिए गए। 202 वैध नामाकंन पत्रों की सूची जारी की गई।
दि किसान सहकारी चीनी मिल समिति लिमटेड में सामान्य निकाय चुनाव में 151 वार्ड़ो के लिए 214 डेलीगेट का चुनाव 4 अकटूबर को होना है। 27 सिंतबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तक नामाकंन हुआ था। नामाकंन के दौरान 214 डेलीगेट के लिए 228 नामाकंन पत्र बिके थे। जबकि 212 ने नामाकंन किया था। शनिवार से ही नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। सोमवार को नामाकंन सूची का परीक्षण किया गया। जिसमें 202 नामाकंन पत्र वैध पाए गए जबकि 10 नामाकंन पत्र त्रुटियों के कराण खारिज कर दिए गए। मिल प्रशासन ने वैध नामाकंन पत्रों की सूची जारी की। इस दौरान उपजिलाधिकी रवीन्द्र सिंह, जीएम विनोद कुमार, सीसीओ प्रमोद कुमार व एईडीपी प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
Post Comment