रिपोर्ट:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी को ग्राम प्रधान संघ का गठन करने के लिए एक प्रस्तावित पत्र सोपा गया। ग्राम शिवपुरी के ग्राम प्रधान मंदिप सिंह नरवाल ने बताया खंड विकास अधिकारी को हमने ग्राम प्रधान संघ का गठन करने के लिए एक प्रस्ताव पत्र सोपा है। उन्होंने बताया हमें लगभग 40 ग्राम प्रधानों ने अपने लेटर पर लिखकर समर्थन दिया है। खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी से समय मिलते ही ग्राम प्रधान संघ का गठन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विराट शर्मा,इरशाद हुसैन, पूर्व ग्राम प्रधान लियाकत अली,रवि वरुआ,कामरान शेख, रियाज अहमद आदि थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *