रिपोर्टर: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर उर्फ गोरा ने अपने ऑफिस पर प्रेस वार्ता कर व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर कहा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग द्वारा बाजपुर- सुल्तानपुर पट्टी-बरहैंनी क्षेत्र की व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समय होते हुए भी भंग कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि व्यापार मंडल के चुनाव पूर्व की भांति नियम अनुसार ही किए जाएंगे कोई नए नियम का प्रयोग नहीं किया जाएगा व्यापार मंडल के जो नियम है उसी के आधार पर चुनाव कराये जाएंगे। जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग द्वारा जो कहा गया है वह नियम अनुसार गलत है उन्होंने कहा था
प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर ही चुनाव होंगे। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की उम्र 40 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 35 वर्ष रखी गई है। व्यापार मंडल का 5 साल का सदस्य होना चाहिए। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं पूर्व की भांति ही व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे युवाओं को पूरा अवसर मिलेगा। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी ने कहा जसपुर काशीपुर के पहले चुनाव कराया जाए उसके बाद बाजपुर के चुनाव के बारे में सोचें और जो नियम है उसके नियम के अनुसार ही चुनाव कराए जाएंगे पहले जिला अध्यक्ष खुद देखें कि वह कितने वर्ष सें जिला अध्यक्ष के पद पर है। व्यापारी नेता युसूफ अली ने जिला अध्यक्ष के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा है कि व्यापारी ही वोट डालकर व्यापार मंडल को चुनते हैं प्रदेश अध्यक्ष वोट डालने के लिए यहां पर नहीं आएंगे यहां पर व्यापारी वर्ग ही वोट डालकर अपने नेताओं का चुनाव करेंगे। इस मौके पर सुभाष शर्मा, उस्मान अली,उसांत सब्बरवाल, गोरा,सोनू श्रीवास्तव,रॉबिन उप्पल, रवि बंसल, आदि थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *