देवरिया

जनपद की मईल थाना क्षेत्र में मईल पुलिस के महिला कांस्टेबल द्वारा एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर कहांव मोड बरठा चौराहा पर कोचिंग के छात्रों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की जानकारी महिला कांस्टेबल उपासना मिश्रा,महिला कांस्टेबल स्मृति दुबे द्वारा जागरूक किया गया और यह बताया गया कि सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112 पर सुरक्षा के लिए फोन करके अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सभी लड़कियां जागरूक हो, महिलाएं जागरूक हो और एक दूसरे को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर सुरक्षा कराये और स्वयं अपने आप को सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं नारी सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर नारी स्वालंबन नारी सुरक्षा के लिए नारी सम्मान के लिए इन सभी नंबरों का प्रयोग किया जा सकता है स्वयं की सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा इन हेल्पलाइन नंबर के द्वारा करें इसकी जानकारी महिला कांस्टेबल उपासना मिश्रा ने विस्तार से बालिकाओं को दिया महिला कांस्टेबल ने विस्तार से छात्राओं को बताते हुए कहा कि नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन के अतिरिक्त सरकार द्वारा नारी सम्मान में कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष फैमिली काउंसलिंग साइबर अपराध इत्यादि के बारे में जागरूक किया गया जिससे महिलाएं और बालिकाए सशक्त और मजबूत बने थाना क्षेत्र में कार्यक्रम के संचालन में थाना थानाध्यक्ष मईल,वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र यादव उपनिरीक्षक अंकित सिंह महिला आरक्षी स्मिता दुबे का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही। नारी सम्मान के लिए यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र में निरंतर चल रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *