देवरिया

देवरिया जनपद के विकासखंड भागलपुर के मईल थाना क्षेत्र में बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी में दिनांक 30/09/2025 को मिशन शक्ति के तहत नारी शशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ एस आई अंकित सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। अर्चिता गुप्ता ने सरस्वती वंदना तथा शालिनी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला आरक्षी उपासना मिश्रा ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सम्मान एवं महिला सुरक्षा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को और छात्राओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा दोनों कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित छात्राओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विमलेश कुमार यादव ने किया।इस दौरान मईल थाना से एस आई अंकित सिंह ,कांस्टेबल सूर्यकांत सिंह,उपासना मिश्रा, स्मृता दुबे तथा मैरिज हॉल संचालक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,विनोद राजभर पनिका, महाविद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ,तेजनरायण यादव ,विमलेश कुमार यादव,राजेश्वर कुमार,सुनील कुमार राव,अभिषेक मिश्रा,प्रवीण तिवारी,प्रदीप यादव तथा गांव क्षेत्र की महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रही।