करवा चौथ पर सुहागिनो ने अखंड व्रत रखकर पतियों की लंबी उम्र की कामना की
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Image-2024-10-16-at-7.07.47-PM-2-1024x576.jpeg)
। शमशाबाद फर्रुखाबाद। प्रेम एवं त्याग और आत्मसमर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पर्व बड़ी उत्साह एवं धूमधाम के साथ शमशाबाद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत पूरे दिन रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र, दीर्घायु एवं सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कस्बा क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा पाठ, और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह से ही विशेष रूप से सोलह सिंगार का सामान लेने के लिए बाजार चली गई तथा ब्यूटी पार्लर पर जाकर श्रृंगार किया तथा श्रृंगार संबंधी बाजार से वस्तुएं खरीदी इसके बाद रविवार की देर शाम कोसोलह श्रृंगार करके अपने पतियों की लंबी उम्र के व्रत में जुट गई। सुहागने पारंपरिक लाल एवं सुनहरे रंग की साड़ियां, गहने और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर करवा माता की पूजा की तैयारी में जुट गई। कहीं महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। फिर उसके बाद महिलाओं ने करवा माता की कथा सुनी। करवा चौथ पर पूजा करने का एक विशेष महत्व होता है। जिस मिट्टी के कलश को सजाया जाता है। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने करवा माता से अपने पतियों की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रत में माना जाता है। इशरत में महिलाएं बिना अन्य जल के पूरे दिन व्रत में रहती हैं। यहां तक की महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक एक बूंद पानी भी ग्रहण नहीं करती हैं। पूरे दिन व्रत में रहने के बाद महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करती हैं। जिसे व्रत का समापन का महत्वपूर्ण क्षण माना जाता है। जैसे ही शाम को चंद्रमा का उदय होता है। व्रत धारी महिलाएं अपने पतियों के साथ छतो एवं खुले स्थानों पर एकत्र हो जाती हैं। और छलनी से चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति के गले में माल्यार्पण और आरती उतारकर पूजा अर्चना करती हैं इसके बाद व्रत धारी महिलाएं अपने पतियों के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत को तोड़ती हैं। व्रतधारी महिलाएं अपने पतियों के चरण स्पर्श करके अखंड सौभाग्यवती बने रहने का आशीर्वाद लेती हैं। पति अपनी पत्नियों को उपहार देते हैं।
Post Comment