×

बाईक से पति के साथ जा रही महिला की मार्ग दुर्घटना मे मौतमचा कोहाराम।

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
पति के साथ बाइक से जा रही महिला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गयी, परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पंहुचे, लेकिन रिफर किया गया| परिजनों ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी 35 वर्षीय रूबी पत्नी संदीप की बहन शिवानी पत्नी पियूष निवासी दीनदयाल बाग की 6 माह पुत्री का अन्नप्राशन था| रूबी अपने पति संदीप के साथ बाइक से बहन के घर गयी थी| मिली जानकारी के मुताबिक थाना कादरी गेट के पांचाल घाट-कादरी गेट मार्ग पर एक स्कूल वाहन के कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी| जिससे रूबी गंभीर रूप से घायल हो गयी| परिजन कादरी गेट के एक निजी नर्सिंग होम में पंहुचाया जहां से उसे लोहिया अस्पताल परिजन लेकर पंहुचे, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो|

Previous post

हिडन नदी के ऊपर बने हाईट गेज को भारी वाहन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया

Next post

प्रदेश व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी के कार्यक्रम का लालू कनौजिया ने किया बहिष्कार

Post Comment

You May Have Missed