×

देर रात दवंगबाजी में दो ग्रुप भिडे़, हुई फायरिंग गांव मे दशहद

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

No comments to show.

कायमगंज/फर्रुखाबाद
घसिया चिलौली गांव में रंगबाजी में दो गुट भिड गए। फायरिंग से दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पर सीओ व कोतवाली पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की।
नगर से सटे घसिया चिलौली रोड पर रविवार देर रात रंगबाजी में दो गुटों में आपस में तीखी नोकझोक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट पर आ गया। इसी दौरान फायरिंग हो गई। फायरिंग पर हडकंप मच गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसी बीच दोनो गुट मौका पाकर भाग गए। जानकारी सीओ जयसिंह परिहार, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास जानकारी की। बताया गया कि मौके पर कुछ खोखे भी मिले है। पुलिस ने उन्हे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग की जानकारी पर मौके पर गए थे। दो गुट में विवाद की जानकारी मिली है। आरोपित को ट्रेस आउट किया जा रहा है।

Post Comment

You May Have Missed