ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
अस्पताल में पुलिस के सामने मारपीट हंगामा होनें के बाद आधी रात तक रतजगा होंने के बाद भी किसी भी पक्ष पर कोई कार्यवाही नही हुई| पुलिस के द्वारा कार्यवाही ना करना सबालों के घेरे में आ गया है!
थाना कादरी गेट के आवास विकास में अस्पताल आये शिक्षक व उसकी बेटी के साथ मारपीट की घटना की गयी| उसके बाद जो हुआ वह पूरे शहर नें देखा| शांति व्यवस्था बिगड़ी, हंगामा हुआ, आवास-विकास से लेकर कादरी गेट थानें तक जमकर हो-हल्ला हुआ| पुलिस पर भी आरोप प्रत्यारोप लगाये गये | हंगामा इस कदर हुआ की आलाधिकारियों को थानें आना पड़ा| अधिकारियों के जानें के बाद भी हंगामा चला| लेकिन पुलिस का इतना लचीला पन लोगों के गले नही उतर रहा| मारपीट की घटना के बाद ना मेडिकल हुआ और ना ही क़ानूनी कार्यवाही| पुलिस नें दोनों पक्षों को शांत कर घर भेज दिया| पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष कार्यवाही करानें के लिए तैयार नही हुए| लेकिन सबाल खड़ा होता है कि यदि कानून लोगों की भावना को देखकर चलेगा तो कानून कैसे चलेगा? फ़िलहाल पुलिस नें कोई कार्यवाही नही की| सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय नें बताया कि दोनों पक्षों में किसी की तरफ से तहरीर नही आयी है| दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *