भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज यहां सातनपुर मंडी में कहा की सरकार की सोचकिसान के प्रति ठीक नहीं।
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।
फर्रुखाबाद।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आज यहां सातनपुर मंडी में दावा किया कि 20-25 साल में प्रदेश के किसान लेबर हो जाएंगे। श्री टिकैत त एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी सातनपुर में किसान महा पंचायत में मुख्य अतिथि पद से विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने डेढ़ घंटे लेट से आने की जानकारी देते हुए कहा कि यहां के किसानों के कई इशू चल रहे हैं। आलू की घटतौली व गलत ढंग के टोल बनाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किए जाने पर किसानों को धमकाया गया।
उन्होंने प्रशासन को ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह संगठन 40 साल पुराना है। उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा की चुनाव में धांधली होने के कारण कहीं लोकतंत्र नहीं दिखाई पड़ता है। सोसायटी ब्लॉक प्रमुख एवं विधानसभा के चुनाव में गड़बड़ी की गई। अब तो किसान उजाले में अपनी फसल भी सही ढंग से नहीं बेच पाते हैं। जमीनों के भाव बढ़ने से पूंजीपतियों की किसानों की भूमि पर निगाहें लग गई है। उद्योगपति जमीन खरीद कर फैक्ट्रियां बना रहे हैं और आप लोग भी जमीन बेचना चाहते हैं। जबकि सरकार चाहती है कि आप लोग बैंक से कर्जा लें तभी आपकी जमीन बिकेगी।
उन्होंने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि अब बिना संगठित हुए व जोरदारी से आंदोलन किए बिना न्याय नहीं मिलेगा। सरकार एमएसपी के गारंटी वाले कानून को प्रभावित कर एमएससपी से नीचे उपज की खरीदारी कर रही है। एमएससपी पर ही उपज की खरीदारी के लिए काफी बड़ी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि 20-25 सालों में प्रदेश का किसान लेबर हो जाएगा। तब किसान बड़ी फैक्ट्री में मजदूरी करके गुजारा करेगा। विदेशी पूंजी पतियों का टारगेट भारत है। श्री टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को भड़काने के लिए हिंदू मुसलमान में उलझाए हैं।
उन्होंने पूंजीवाद के हावी होने का दावा करते हुए कहा कि आप बिना आंदोलन किये देश नहीं चलेगा। श्री टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों को ट्रैक्टर रोककर परेशान किया जा रहा है जबकि डीएम व एसडीएम के वाहनों का इंश्योरेंस तक नहीं है। उन्होंने स्थानीय नेताओं को सलाह दी कि वह अगले सप्ताह तक प्रशासन से बात कर किसानों की समस्याओं का समाधान निकाले। हमारी केंद्र सरकार से लड़ाई चल रही है उन्होंने स्थानी टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन से बातचीत के बारे में जानकारी देना जरूरत पड़ी तो मैं आकर बात करूंगा।
उन्होंने नशा मुक्त भारत बनाने का सुझाव देते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानों के ट्रैक्टरों को रोकर परेशान मत मत रोकना। नहीं तो हम लोगों के पास भी कोई काम नहीं है जमीन पर सोना भी जानते हैं। पंचायत में जिला अध्यक्ष अरविंद शक या लक्ष्मी शंकर जोशी अरविंद सिंह राजपूत अजय कटिहार आज प्रदेश स्तर के कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री टिकैत 2.25 बजे पंचायत स्थल पहुंचे। उन्होंने 4 बजे से 4.17 बजे तक अपनी बात कही
Post Comment