उत्तराखंड बीजेपी ने पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं को किया पार्टी से बाहर

schedule
2025-01-11 | 16:12h
update
2025-01-11 | 16:12h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद

उत्तराखंड/
देहरादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरे नेता और संगठन के खिलाफ काम कर रहे कुल 47 बागियों को पार्टी ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार-विमर्श के पश्चात यह सूची जारी की। शुक्रवार देर शाम जारी सूची में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। 31 ऐसे नाम भी हैं, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विभिन्न वार्डों में पार्षदी का चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरे दलों से चुनाव लड़ने वालों का भी निष्कासनः भाजपा की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, वार्ड-22 तिलक रोड से भाजपा पार्षद रह चुकीं सविता ओबराय इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर-70 लक्खीबाग में मनोज धीमान आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों को भी भाजपा से निष्कासित किया गया। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त की गई।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ता
पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में घिरे वार्ड-23 खुड़बुड़ा से अनमोल राय, वार्ड-28 डालनवाला- उत्तर से राजीव पासी, वार्ड 41 इंदिरापुरम से रीमा देवी, ओमेंद्र भाटी (पूर्व पार्षद), दीपक भाटी, वार्ड-52 अजबपुर सरस्वती विहार से नवनीत काला, वार्ड-54 चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग अजबपुर से भूपेंद्र ढौंडियाल, वार्ड-80 रेस्टकैंप से राजकुमार कक्कड़ (पूर्व पार्षद), वार्ड 82 दीपनगर से विवेक डंगवाल, वार्ड-89 हरभजवाला से ईश्वर नेगी, वार्ड-93 आरकेडिया-द्वितीय से विपिन कुमार, वार्ड-31 कौलागढ़ से पवन डबराल और आदित्य नौटियाल, वार्ड-87 पित्थूवाला से सचिन वालिया को निष्कासित किया गया।

Advertisement

चमोली: बंसती देवी-जिला कार्य समिति सदस्य, हरिबोध खत्री-जिला कार्यसमिति सदस्य, पंकज सजवाण – जिला कार्य समिति सदस्य एवं युवा मोर्चा नेता, चंदन सिंह रावत – नंदप्रयाग के मंडल मंत्री, संपूर्णानंद डिमरी, उषा सती-पूर्व सभासद, सौरभ गांगुली, दीपक बिष्ट-वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुशीला देवी-बूथ अध्यक्ष, संतोष कुमार-महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, सुरेंद्र लाल और हिमांशु शाह-वरिष्ठ कार्यकर्ता
रुद्रप्रयागः विजय राणा-ऊखीमठ नगर पंचायत के निवर्तमान

अध्यक्ष, सुशील गोस्वामी-पूर्व मंडल मंत्री अगस्त्यमुनि उत्तरकाशीः भूपेंद्र सिंह चौहान-पूर्व पालिकाध्यक्ष, अमीचंद शाह-पूर्व जिलाध्यक्ष, यशवंत कुमार-पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय सिंह रावत-शक्ति केंद्र संयोजक

यहां भी पार्टी की सख्ती
टिहरीः अनुसूया नौटियाल, विक्रम कठैत, निर्मला उनियाल और नागचंद सिंह पंवार (सभी अलग-अलग नगर निकाय में अध्यक्ष के बागी प्रत्याशी), उर्मिला राणा, राजवीर पंवार, अरविंद मखलोगा, निशा नेगी, राहुल कोटियाल, राजेंद्र रावत, अभिषेक शर्मा, नरेश कुमाईं, संजय सिंह पोखरियाल एवं होशियार सिंह वार्ड सदस्य के बागी प्रत्याशी।

पौड़ी: केसर सिंह नेगी-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनकी पत्नी हिमानी नेगी-पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कुसुम चमोरी के अलावा बीरा भंडारी, प्रियंका भंडारी थपलियाल, शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, राकेश गौरशाली, रंजना और प्रियंका बहुगुणा (पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता)

श्रीनगरः लखपत भंडारी-जिला उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी आरती भंडारी के अलावा विजय चमोली, सुरजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, संदीप रावत, सूरज एवं सत्यनारायण बेदी (सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता)

सूची के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों में वार्ड-8 सालावाला से संजीव त्रिपाठी, वार्ड-10 डोभालवाला से कौस्तुभ पंत, वार्ड-13 डीएल रोड से देविका रानी, वार्ड-18 इंदिरा कॉलोनी से मधु गहलौत, वार्ड-15 से विनय कोहली, वार्ड-21 एमकेपी से अभिषेक नौडियाल, वार्ड-38 पंडितवाड़ी से अतुल बिष्ट, वार्ड-40 सीमाद्वार से विनोद रावत, वार्ड 41 इंदिरापुरम से आशा भाटी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम से अर्चना आनंद, वार्ड-48 बद्रीश कॉलोनी से राजेंद्र भट्ट, वार्ड-53 माता मंदिर रोड से अनूप नौडियाल, वार्ड-54 चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग अजबपुर से रजनी ढौंडियाल, वार्ड-56 धर्मपुर से नीरू भट्ट, वार्ड-57 से विवेक कोठारी, वार्ड-63 लाडपुर से दिनेश केमवाल, वार्ड-64 से उर्मिला पाल, वार्ड-68 चक तुनवाला से अर्चना थपलियाल, वार्ड नंबर-72 देहराखास से महेश डोभाल, वार्ड-73 विद्या विहार से नवीन नौटियाल, वार्ड नंबर-79 भारूवाला से सुरेंद्र थापा, वार्ड-83 केदारपुर से पीएन डिमरी, वार्ड नंबर-85 मोथरोवाला से सोबत चंद रमोला, वार्ड-94 नत्थनपुर-प्रथम से संजय चिनालिया एवं दुर्गा और वार्ड-96 नवादा से रेखा थपलियाल शामिल हैं। वार्ड नंबर-48 बद्रीश कॉलोनी से बागी प्रत्याशी शैला बडोनी और प्रदीप नवानी, वार्ड-87 पित्थूवाला से पूनम चौहान वालिया, वार्ड-89 हरभजवाला से सुधा यादव, वार्ड-93 से बीना रतूड़ी को भी निष्कासित किया गया।

अभी नैनीताल उधम सिंह नगर सहित कई जनपदों के बागी नेताओं पर कार्रवाई होनी है, जिसके लिए इन जिलों के जिला अध्यक्षों को कार्रवाई करने के लिए पार्टी हाई कमान
द्वारा निर्देशित किया गया है।

Post Views: 42
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.01.2025 - 14:07:30
Privacy-Data & cookie usage: