रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर/
बागपत/ बड़ौत| भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा के जिला मुख्यालय पर रविवार को सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण से भारतीय जनता पार्टी जनपद में ओर अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के ये नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करेंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। कहा कि प्रत्येक बूथ गाव, जाति, समाज एवं वर्ग विशेष में जहा भाजपा की पैठ कम है, वहा अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम है। अपने संगठन को बूथ से मंडल तक मजबूत करना मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है।
बागपत शुगर मिल के चैयरमेन व भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन सशक्त होगा और चुनावी तैयारियां प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी। कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के अनुसार सम्मान देती है। उन्होंने सभी को शुभकामना देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, युवा मोर्चा संयोजक अक्षय काठा, आत्माराम मौर्य, सत्यबीर सिंह बड़का, मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, विनोद देशवाल, सुधीर त्यागी, सुनील तोमर, सन्दीप प्रजापति, मंजीत गुर्जर, डॉ मनीष कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, राखी राजपूत, अमित उपाध्याय, डॉ नरेश कोरी, विजय प्रधान आदि मौजूद रहे।