बिनौली।
बिनौली गांव की एक महिला की सीएचसी पर प्रसव के बाद हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर बड़ौत अस्पताल में पहुचें तो यहॉ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतनी का आरोप लगाया है।
बिनौली निवासी कृष्ण ने बताया उसकी पत्नी काजल उम्र 24 वर्ष को बृहस्पतिवार को सुबह पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे गांव की आशा के साथ लेकर
बिनौली सीएचसी पहुचें। यहॉ पर उसने लड़की को जन्म दिया। करीब एक घंटे तक तो जच्चा बच्चा दोनों ठीक रहे। इसके बाद जच्चा महिला को रक्त स्राव शुरू हो गयी और उसकी हालत बिगड़ गयी। महिला चिकित्सकों ने रक्त स्राव
की रोकथाम के उपचार किये लेकिन रक्त स्राव नही
रुक पायी तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुचें यहॉ पर चिकित्सकों ने जच्चा महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसकी नवजात बच्ची सुरक्षित हैं। महिला के जेठ मोनू ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला की मौत से सास शामो देवी, पति कृष्ण, भाभी सोनिया, भाई मोनू, नीरज, बबलू, प्रवीण,आदि परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल था।