सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले:गौरव शर्मा को बाजपुर के विकास के लिए चुनाव जिताओ।

schedule
2025-01-19 | 16:12h
update
2025-01-19 | 16:12h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा के लिए शहर में रोड शो किया

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा को चुनाव जीताने के लिए बाजपुर पहुंचे गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेक कर शहीद भगत सिंह चौक तक रोड शो किया गया। शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि यह ट्रिपल इंजन की सरकार है लेकिन आपको विकास के लिए गौरव शर्मा को जिताना है।उन्होंने कहा गलती से कांग्रेस वाले को मत जीता देना जब आप उसके पास काम के लिए जाओगे तो वह काम नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा नगर पालिका क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा और अधिक से अधिक पालिका क्षेत्र में विकास कार्य किये जाएंगे बाजपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाली 23 जनवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर गौरव शर्मा को विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नगर पंचायत, नगर निगम,नगर पालिकाओं मैं भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं के विकास के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाजपुर को बाढ़ से बचने के लिए उनके द्वारा नहीं बोला गया था। भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा ने मुख्यमंत्री के कान में कहा कि बाजपुर की बाढ़ की सबसे बड़ी समस्या है उसके बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में बाढ़ की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। जबकि लगातार भाजपा प्रत्याशी बाजपुर नगर पालिका को हाईटेक बनाना हाईटेक शौचालय और नाले निर्माण कराना बाजपुर को बाढ़ से बचाने के दावे कर वोट मांग रहे थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर हेलीपैड शुगर फैक्ट्री में 1:10 पर पहुंचा। उसके बाद वहां पर कैबिनेट मंत्री बलराज पासी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट एवं पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता टिंकू तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका हेलीपैड पर फूल मालाओं से स्वागत किया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वहीं भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा ने बाजपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद बाजपुर पालिका क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।इस मौके पर चुनाव प्रभारी गोपाल रावत,बिट्टू चौहान,कमल भट्ट, मनजीत सिंह राजू,खीम सिंह दानू, बलदेव सिंह बडेच,महेंद्र कुमार,उमा जोशी,वीरेंद्र बिष्ट,ललित गर्ग,हर हरजसपाल सिंह हैंरी आदि थे।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.01.2025 - 17:34:18
Privacy-Data & cookie usage: