‘दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल ने कालिका मंदिर मार्ग बैठक कर दिया समर्थन।

schedule
2025-01-19 | 17:58h
update
2025-01-19 | 17:58h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद

देहरादून/उत्तराखंड
उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी और सभी पार्षदों को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की और व्यापारियों के लिए भी भारतीय जनता पार्टी को जीताना हितकर बताया।

‘दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल’ के अध्यक्ष पंकज मेंसोन के नेतृत्व में हुई इस जनसभा में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मेसोन द्वारा सौरभ थपलियाल को यह आश्वासन दिया गया कि, आगामी 23 जनवरी को नगर निगम चुनाव में सभी व्यापारी कमल पर मोहर लगा कर भाजपा के मेयर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि, आज व्यापारी दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के संगठन के साथ लामबंद है और जिसका प्रत्यक्ष रूप इस सभा में दिखाई भी दे रहा है। आज पूरे देहरादून में व्यापार मंडल की 50 से भी अधिक इकाइयां व्यापारी वर्ग के लिए काम कर रही है।
साथ ही व्यापार मंडल की युवा इकाई भी अपना पूर्ण सहयोग व्यापारियों को दे रहे है। आज जिस प्रकार व्यापारी एकजुट होकर व्यापार मंडल पर भरोसा रखते हुए एक जुटता की मिसाल पेश कर रहे है वो दिन दूर नहीं जब पूरे उत्तराखंड प्रदेश का व्यापारी एक जुट होकर ऐसी मिसाल पेश करेगा, जो अभी तक और कही नहीं हुई।

Advertisement

वहीं मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने भारी संख्या में एकत्र हुए व्यापारियों का समर्थन पाकर उन्हें धन्यवाद दिया और अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील की। इस दौरान सौरभ थपलियाल ने सभा को अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और नगर निगम देहरादून को “स्वच्छ दून-सुंदर दून” बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, राज्यमंत्री विश्वाश डाबर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, सरदार, सुश्री प्रियंका आनन्द, दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता पंकज मैसोंन, मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा, महामंत्री पंकज डीडान, दिव्य सेठी सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण व सदस्यगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

साथ ही बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, मुख्य संरक्षक विजय बग्गा, संरक्षक विश्वनाथ कोहली, संतोष कोहली, सुशील अग्रवाल, रवि मल्होत्रा, हरीश मित्तल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर फुलेरा, तीस्थ सचदेवा, विनय नागपाल, अजीत सिंह, महेश मेंहदीरता, संजय गर्ग, रोहित बहल, पंकज कपूर, प्रकाश सिंह, उदित पांडे, राजेश गोयल, अर्चित डावर, मनन आनंद, सौरभ अग्रवाल, मनीष मोनी, मोहित मेहता, राहुल शर्मा, मनीष फुलारा, विक्की खतईल, नौशाद सैफी, सुरेश गुप्ता, सचिन डोरा, गोपाल कपूर, सनी कुमार, वासु सिंह, राहुल सूद, डॉ. विश्व रमन, संतोष सिंह, मधुर शर्मा, शुभम गुलाटी, रजत गुप्ता, नीतीश मल्होत्रा।

संयोजक सुमित कोहली, दीप मनोचा, पुनीत सहगल, हेम रस्तोगी, भुवन पालीवाल, अमरदीप सिंह, दीपू नागपाल, सनी सेठी, श्याम सिंह, देवेंदर साहनी, पवनवीर जैलवाल, अजय वाधवा, बलदेव सिंह, मयंक जैन, अनिल श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश मित्तल, अमरजीत सिंह (चिट्टा), केवल कुमार, अशोक अग्रवाल, मनीष कुलेठा सह-लेखक, इंद्र प्रकाश सहगल, संजीव टंडन सह संयोजक, सुरेन्द्र भाटिया, मोहित भटनागर, सुमित कंडारी, आनंद गर्ग, सरनजीत सिंह बत्रा, मोहन लाल गर्ग, रचित गुप्ता, त्रिवेश खुराना संयोजक, मलिक, ललित शर्मा, रोशन राणा, अमृत सिंह संयोजक, सतनाम सिंह, मनीष नारंग, तरुण मारवाह।

युवा कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस विश्नोई, इतेश अरोरा, नितिन शर्मा, गगन अग्रवाल, शशांक कुलेठा, नमन चिटकारा, सुधांशु कनौजिया, हर्ष मध्य, समीर राजपूत, इशांत वैद, लक्ष्य, आशु, अन्नू मिहार, आदर्श मिहार, देव व अन्य मौजूद रहे .

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.01.2025 - 20:47:04
Privacy-Data & cookie usage: