कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले चौथी बार अपने सेवक को चौकीदारी सौंपेंगी बाजपुर की जनता।

schedule
2025-01-22 | 16:41h
update
2025-01-22 | 16:41h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 22 जनवरी- नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि उन्होंने एक सेवक के रूप में बाजपुरवासियों की सेवा की है। बाजपुर के प्रत्येक सुख-दुःख में वह सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। उनका प्रत्येक कदम बाजपुर के हित और बाजपुर के विकास के लिए उठा है। उन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया है। बाजपुर की प्रत्येक समस्या को अपनी समस्या समझ उसके निस्तारण के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के नगर की हर चौखट तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने हमेशा ऐसा कदम उठाया है जिससे बाजपुरवासियों का सिर गर्व से ऊँचा हो। 15 सालों के कार्यकाल में बाजपुर में अमन चैन व आपसी भाईचारे को कायम रखा है। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है। बाजपुर के चौकीदार के रूप में उन्होंने बाजपुरवासियों की सेवा की है। गित्ते ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बाजपुर में अमन, चैन, शांति, भाईचारे को कायम रखने व विकास को अनवरत जारी रखने के लिए बाजपुर के सम्मानित मतदाता 23 जनवरी को ‘हाथ का पंजा’ पर मोहर लगाकर चौथी बार अपने सेवक को चौकीदारी का मौका देगें l

Advertisement

Post Views: 10
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.01.2025 - 11:59:24
Privacy-Data & cookie usage: