ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज।डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस, सपा पर बोला हमला। कहा कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ जो अन्याय, अपमान किया उसे उजागर करेंगे। कांग्रेस सपा दोनों एक सामान, सपा ने भी मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब का नाम हटाकर किया उनका अपमान। मिल्कीपुर में पीडीए के अखिलेश यादव के सवाल पर कहा उनका पीडीए फर्जी। उनके पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी। जिसमें गुंडों, अपराधियों, माफियाओं को मिलता संरक्षण, इसलिये चुनाव में जनता ने नकारा। सीएम के यमुना पर दिये बयान पर कहा आप ने यमुना जी को किया गंदा। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा साफ करेगी यमुना। महाकुम्भ को लेकर अखिलेश यादव के तंज पर कहा की वो भी आएं उनका स्वागत है। डुबकी पर आस्था को लेकर सवाल उठाएंगे तो नहीं होगा बर्दाश्त। पीएसएम डिग्री कॉलेज कन्नौज में संविधान गौरव अभिमान कार्यक्रम में आये थे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरक्षण लागू न करने के लिये प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी। उनकी चिट्ठी आज भी दस्तावेज के तौर पर मौजूद है। आज उन्हीं का परपोता अब संविधान की किताब लिये घूम रहा है। यह संविधान का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव को उन्होंने पूरे परिवार व पार्टी के साथ महाकुंभ का न्योता दिया। कहा कि आखिर अखिलेश यादव को कुंभ की सफलता से जलन क्यों हो रही है? महाकुंभ में यूपी का मंत्री परिषद डुबकी लगायेगा और आप सवाल उठाओगे या दुष्प्रचार करोगे तो ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शहर के पीएसएम डिग्री कालेज के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित संविधान गौरव अभियान में हिस्सा लेने आये उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। सवाल उछाला कि कांग्रेस बताये कि बाबा साहब को भारत रत्न कांग्रेस सरकार में क्यों नहीं मिला? जब भाजपा के सहयोग से वीपी सिंह की सरकार बनी तब उनको भारत रत्न मिला। यही नहीं उनसे जुड़े पांच स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भाजपा ने किया है। बीजेपी बाबा साहब के संविधान और बाबा साहब की पुजारी है। इसीलिये महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है और यूपी में पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 144 साल बाद महाकुंभ पड़ा है। यहां 40 से 50 करोड़ लोग आ रहे हैं। महाकुंभ को लेकर राहुल गांधी व अखिलेश यादव सवाल उठा रहे हैं। निशाना साधा कि जब 2013 में महाकुंभ हुआ था तब अखिलेश यादव की सत्ता थी। तब उन्होंने महाकुंभ की बागडोर अपने चच्चा आजम खां के हाथों में दे रखी थी। उस समय कितनी अव्यवस्था थी इसका वर्णन नहीं कर सकता। इस बार महाकुंभ में कैसी व्यवस्था कर रहे हैं, यह दुनिया देख रही है। करीब आधे घंटे के भाषण में वे लगातार सपा व कांग्रेस पर हमलावर रहे तो वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।