शकुन्तला देवी बालिका शिक्षण संस्थान में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

schedule
2025-01-26 | 18:14h
update
2025-01-26 | 18:16h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर के शकुन्तला देवी बालिका शिक्षण संस्थान में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर रहे।
विद्यालय के प्रार्थनास्थल पर एवं महाविद्यालय, इण्टर कालेज और अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि एवं माननीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें NCC कैडेट्स द्वारा परेड की गई और देशभक्ति गीत व देशभक्ति गीत पर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह,राजेश अग्निहोत्री प्रतीक कौशल, अभिषेक अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुधाकर दुबे व विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती जी के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये। अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या विजेता सिंह ने 26 जनवरी के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने भी देश के अमर शहीदों के बारें में बताया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि भारत को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए। इन वर्षों में हमने बेहद उपलब्धियों को हांसिल किया। हमें शिक्षा के साथ खेल पर भी विशेष जोर देना चाहिए क्युकि शिक्षा के बगैर मानव जीवन व्यर्थ है।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 वेणू सिंह ने सभी अतिथियों व आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री लालाराम राजपूत और कु0 कनक ने संयुक्त रूप किया।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.01.2025 - 21:08:41
Privacy-Data & cookie usage: